हरदोई, मई 16 -- हरदोई। जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के साथ शनिवार को हीट वेव की शुरुआत हो गई। तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय बाजारों, चौराहों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में चहल-पहल काफी कम रही, जबकि शाम ढलते ही बाजारों में एक बार फिर रौनक लौट आई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आर्द्रता 77 प्रतिशत रही, जो शाम तक घटकर 28 प्रतिशत रह गई। यह भी पढ़ें- आफत: अब झुलसाएगी धूप, आज से चलेगी लू इस दौरान लगभग 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जिससे हीट ...