उरई, अप्रैल 26 -- उरई। संवाददाता भीषण गर्मी में हीट वेव की चपेट में आकर उल्टी दस्त डायरिया के मरीजों ने इमरजेंसी में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां आए गंभीर दो दर्जन मरीजों को वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। रविवार को अवकाश के दिन ओपीडी बंद होने से इमरजेंसी में डायरिया के मरीजों का तांता लगा रहा।दिनों दिन गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाती जा रही है। आसमान से बरस रही आग झुलसा रही है और आम जनमानस गर्मी से बेहाल है। ऐसे में हीट वेव की चपेट में आकर लोग बड़ी संख्या में बीमार हो रहे हैं। भीषण गर्मी और हीट वेव से उल्टी दस्त डायरिया के मरीजों की संख्या में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है। यह भी पढ़ें- 42 डिग्री तापमान, दिनभर लू के थपेड़ों से लोग परेशान जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गर्मी की चपेट में आकर डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही ह...