देवरिया, मई 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। रविवार को हीट वेव का प्रकोप और बढ़ गया। इससे अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। पारा 40 के पार रहा, लेकि, 45 डिग्री गर्मी का एहसास हुआ। प्रचंड गर्मी से आदमी से लेकर पशु, पक्षी तक बेहाल रहे। भीषण गर्मी से लोगों की दिनचर्या और कामकाज पर असर पड़ने लगा है। अवकाश होने से घरों में लोगों के रहने से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। करीब दस दिनों से प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। इसकी चपेट में गांव से लेकर शहर तक के लोग आ रहे हैं। गर्मी की मार से आदमी से लेकर पशु, पक्षी तक बेहाल हो गये हैं। यह भी पढ़ें- 44 डिग्री तापमान पर बरसते आग में झुलसते रहे लोग उमस भरी गर्मी से न दिन को चैन है और न रात को नींद पूरी हो रही है। गर्मी से राहत को एसी, कूलर ही सहारा बना हुआ है। इस पर बार-बार बिजली कटौती गर्मी पर भारी पड़ ...