बांदा, मई 25 -- बांदा। नौपता शुरू होते ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी से सड़को में सन्नाटा पसरा रहता है। वही हीट बेव का प्रकोप जारी है। गर्मी में डायरिया और बुखार का प्रकोप जारी है। डायरिया और बुखार से पीडित 20 लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूरज से बरस रही आग लोगो के जिस्म में सूल सी चुभ रही है। सुबह के नौ बजते ही लोगो अपने घरो में कैद हो जाते है। धूप में किसी की बाहर निकलने की हिम्मत नही पड़ती है। दोपहर को चलने वाले लू के थपेड़ो से सड़को में सन्नाटा फसर जाता है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से अस्पतालों में डायरिया और बुखार के मरीज बढ़े गर्मी और हीट वेब से मौसमी बीमारियो ने पैर पसार लिया है। इसकी संख्या में दिन बा दिन इजाफा हो रहा है। सुबह अस्पताल खुलते ही मरीजो की भीड़ पर्चा काउंटर में जमा हो जाती है। सो...