अमरोहा, अप्रैल 22 -- अमरोहा, संवाददाता। हीट वेव के खतरे को देखते हुए अलर्ट हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में मरीजों की जांच व इलाज की कवायद तेज कर दी है। जिला अस्पताल में लू लगने, डायरिया और डीहाईड्रेशन के मरीजों के लिए अलग से 20 बेड बढ़ाए गए हैं। वहीं सभी सीएचसी पर मरीजों को भर्ती करने के लिए अलग से चार-चार बेड का इंतजाम किया गया है।रफ्तार से चले लू के थपेड़ों के बीच मंगलवार को दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। पसीने से तरबतर लोग दिनभर गर्मी से बेहाल रहे। दिन में सुबह दस बजे के बाद से ही रफ्तार से चल रही हीट वेव के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। यह भी पढ़ें- हीट वेव, डायरिया के मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 20 बेड बढ़ाए जिला अस्पताल में लू लगने, डायरिया और डीहाइड्रेशन के मरीजों की जांच और दवाओं के पर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.