बस्ती, मई 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। जनपद में बढ़ते तापमान एवं संभावित हीटवेव की स्थिति को देखते हुए डीएम कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दियें। डीएम ने कहा कि हीटवेव के दौरान आमजन को सुरक्षित रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी जिला अस्पतालों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हीटस्ट्रोक से निपटने के लिए पर्याप्त दवाएं, ओआरएस एवं चिकित्सा स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। साथ ही एंबुलेन्स सेवा को सक्रिय रखने के निर्देश दिये गये। नगर निकायों को निर्देशित किया गया है कि सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, बाजार व भीड़ वाल...