फतेहपुर, अप्रैल 28 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी और लू की चपेट से बीमारियों का ग्राफ बढ़ा है। गर्भवती और धात्री महिलाओं में संकट को देखते हुए स्वास्थ्य सखियां गांवों में पहुंचकर जागरूक करें। बीमारियों से बचाव के साथ बीमार होने पर इलाज चिकित्सक की परामर्श से कराने पर जोर दें। यह बाते मंगलवार को ब्लाकों में आयोजित स्वास्थ्य सखियों की बैठक से जिम्मेदारों ने निर्देश दिए है। एनआरएलएम विभाग में समूह में 650 स्वास्थ्य सखियां शामिल है। गर्मी, सर्दी और बारिश के बदलते मौसम पर गांव गांव गर्भवती, धात्री व अन्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है। इन दिनों गर्मी के प्रकोप से लू डिहाइड्रेशन, बुखार, सर दर्द, चक्कर आना, उल्टी और कमजोरी जैसी अनेकों समस्याओं से जूझती है। यह भी पढ़ें- रोजाना डायरिया पीड़ित मरीज सदर अस्पताल में हो रहे भर्ती जिसको लेकर ...