देवरिया, अप्रैल 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। मौसम का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे कृषि फसलों पर लू का प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है। इसको देखते हुए कृषि विभाग द्वारा फसलों की सुरक्षा तथा भूमि में जल एवं नमी संरक्षण हेतु आवश्यक सुझाव जारी किया हैं।जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने जनपद के समस्त किसानों से अपील की कि फसल कटाई के बाद खेत में पड़े अवशेषों को न जलाएं। खेतों में नमी संरक्षण के लिए मल्चिंग एवं खरपतवार नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा मल्च के रूप में जैव उत्पाद एवं फसल अवशेषों का उपयोग करें। पौध तैयार करते समय भी मल्च का प्रयोग करना लाभकारी रहेगा। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, पारा 40 पार सिंचाई जल के बेहतर उपयोग के लिए स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई पद्धति अपनाने की सलाह दी गई है। खेतों में नियमित अंतराल ...