महाराजगंज, मई 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रेडक्रास दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के लोगों ने नवागत डीएम गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात की। इस दौरान हीटवेव से बचाव के लिए सक्रियता दिखाते हुए सोसाइटी ने जागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा की। डीएम के हस्ताक्षर से प्रचार-प्रसार के लिए दो तरह के पोस्टर सार्वजनिक जगहों पर लगाने का निर्णय लिया गया ताकि छोटे बच्चों व लोगों को हीटवेव से बचाने के प्रति जागरूक किया जा सके। यह भी पढ़ें- विश्व रेड क्रॉस दिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजितसोसाइटी की योजना पर चर्चा सभापति सैफुल्लाह खान ने डीएम से सोसाइटी की इस योजना के बारे में चर्चा की। डीएम ने कहा कि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बच्चों को हीटवेव से बचाने के लिए जागरूकता अभियान ...