संतकबीरनगर, मार्च 29 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। पर्यावरण प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से गर्मियों में तापमान बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है। कड़ाके की गर्मी में लोगों को न तो घर में सुकून मिलता है और न ही घर के बाहर। गर्मी के प्रकोप को कम नहीं किया जा सकता है, लेकिन तापमान को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब लोगों को हुनर सिखाएगा। ताकि धूप से घर में आने पर गर्मी से राहत मिल सके और लोगों को लू से आराम मिल सके। इसके लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरपी मौर्य को नोडल बनाया गया है। गर्मियों में सूर्य की तपिस से घर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है। छतों को गर्म होने से पूरी रात घर के अंदर लोगों को गर्मी का समाना करना पड़ता है। अपर मुख्य चिकित्सधिकारी ने बताया कि घर में थोड़े से बदलाव से तापमान में काफी हद तक कमी की जा सकती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.