गोरखपुर, मई 24 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव के खतरे के बीच प्रशासन की तैयारियां अब तक कागजों और बैठकों तक ही सीमित हैं। जिन योजनाओं पर समय रहते काम शुरू होना चाहिए था, वे अब गर्मी चरम पर पहुंचने के बाद भी गति पकड़ती नहीं दिख रही हैं। नगर निगम में 'सिटी हीटवेव एक्शन प्लान' को लेकर अब तक महज दो बैठकें हुईं। पहली 12 फरवरी और दूसरी 13 मार्च को, जबकि 16 मार्च को राहत आयुक्त के समक्ष प्रस्तावित प्रस्तुति भी नहीं हो सकी, जबकि शासन ने 31 मार्च तक सिटी हीटवेव एक्शन प्लान तैयार कर शासन को भेजने का लक्ष्य तय किया था। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) एवं प्रभारी अधिकारी (आपदा) की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक में संबंधित विभागों ने अपनी अपनी कार्ययोजना बना कर सौंप दी थी लेकिन उसका भी अनुपालन नहीं हो रहा है। निर...