शाहजहांपुर, अप्रैल 21 -- शाहजहांपुर। बढ़ते तापमान और तेज धूप को देखते हुए भारत सरकार की ओर से हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। दोपहर 11 बजे के बाद घर से निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान में राहत मिलने की संभावना नहीं है। बरेली मंडल में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जहां 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं शाहजहांपुर सहित पूरे मंडल में आगामी दिनों में रात के समय भी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। जारी की गयी एडवाइजरी के अनुसार 24 अप्रैल तक भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है। यह भी पढ़ें- जिले में इस सप्ताह सताएगी गर्मी, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार वहीं मेडिकल कालेज के वरिष्ठ चिकित्सक डा़ सलीम ने एडवाइजरी जारी करते हुए सामान्य लोगों के लिए गर्मी सहनीय रहेगी, लेकिन...