हीटवेव को देखते हुए सभी थाना, ओपी में की गई पेयजल की व्यवस्था
सिमडेगा, मई 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बढ़ते गर्मी के प्रकोप एवं भीषण तापमान एवं हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना एवं ओपी परिसर में आम लोगों, राहगीरों तथा पुलिस कर्मियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। गर्मी के मौसम में लोगों को राहत प्रदान करने तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव हेतु प्रत्येक थाना एवं ओपी में स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया है, ताकि वहां आने वाले आम नागरिकों/राहगीरों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सिमडेगा पुलिस अत्यधिक गर्मी के दौरान सावधानी बरतने, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से निपटने के लिए जगह-जगह लगाए गए प्याऊ यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से राहत को लेकर जिलेभर में प्याऊ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.