हीटवेव के येलो अलर्ट के बीच तपिशभरी गर्मी ने किया बेहाल
आगरा, मई 21 -- जनपद में हीटवेव के यलो अलर्ट के बीच पड़ रही भीषण गर्मी ने इंसान ही नहीं पशु व पक्षी सभी को बेहाल कर दिया है। दिन में दोपहर के समय तो आसमान से आग सी बरस रही है। शहर व कस्बों के बाजार गर्मी के कारण बेजार नजर आ रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में गलियां भी दोपहर के समय सूनी हो जा रही हैं। हीटववे से बचने के लिए लोग दिन में अपने घरों के अंदर ही रह रहे हैं। गुरूवार को सुबह से ही गर्मी का आलम यह था कि शहर व कस्बों के बाजारों से लोग दोपहर 12 बजे ही घरों की ओर चले गए। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश से तप रहा संभल, दोपहर में सड़कों पर छाया सन्नाटा दुकानों पर ग्राहक नहीं होने के कारण दुकानदार भी अलसाते नजर आए। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार रहने की वजह से घरों में लगे एसी, कूलर और पंखे भी गर्मी से राहत नहीं दिलावा पा रहे हैं। न्यूनतम तापमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.