गंगापार, जून 17 -- भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कहीं से भी नजर नहीं आ रही है। मानसून के मौसम में हीटवेव चल रही है। यह हीटवेव लोगों पर कहर बरपा रही है। बुधवार को भी इलाके में हीटवेव चलने से लोग झुलसते रहे। वहीं इलाके ले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि कैलेंडर में महीना जून का है, लेकिन लोगों को मई महीने की गर्मी का अहसास अभी भी हो रहा है। आसमान से बरसती आग और गर्म हवाओं के झोंके लोगों को झुलसा रहे हैं। प्रयागराज जिले के यमुनापार में अब तक मानसून की बारिश ने दस्तक नहीं दी है। जिससे न सिर्फ आम नागरिक बल्कि इलाके के किसान भी चिंतित नजर आ रहे हैं। बारिश के अभाव में किसान अपने खेतों में खरीफ फसल धान की नर्सरी नहीं डाल पा रहे हैं। जबकि आम नागरिक पसीने से तरबतर हो रहे हैं। बुधवार को दोपहर बाद अचानक आसमान में बा...