बांदा, मई 22 -- बांदा। सूरज की तल्ख किरणों और भीषण गर्मी से सड़कों में सन्नाटा पसरा रहता है। वही हीटवेव का प्रकोप जारी है। गर्मी में डायरिया और बुखार का प्रकोप जारी है। डायरिया और बुखार से पीडित करीब 15 लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह के आठ बजते ही लोग अपने घरो में कैद हो जाते है। दोपहर को चलने वाले धू के थपेड़ो से सड़को में सन्नाटा फसर जाता है। इन दिनो मौसमी बीमारियो से पीड़ित मरीजो की संख्या दिन बा दिन बढ रही है। सुबह अस्पताल खुलते ही मरीजो की भीड़ पर्चा काउंटर में जमा हो जाती है। शुक्रवार को डायरिया और बुखार से पीड़ित छवनी मोहल्ला निवासी 8माह का जय सिंह, कांशी राम कालोनी निवासी 25वर्षीय विद्या मित्रा, मरका निवासी 2वर्षीय अर्पित, कालू कुआ निवासी 30वर्षीय संध्या, कुरौली निवासी 25वर्षीय कौशिल्या, ग्ुारेह निवासी 20वर्षीय पूजा, हस्...