पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। हीटवेव को लेकर शासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तरफ से अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्मी से बचाव के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर व्यवस्थाएं नाकाफी दिखाई दे रही हैं। सेंटर पर जांच कराने पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतीक्षालय में पर्याप्त पंखे, कूलर और पेयजल जैसी सुविधाएं न होने से महिलाएं परेशान रहीं। कई महिलाओं को लंबे समय तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। सेंटरों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में हीटवेव के दौरान जरूरी इंतजाम न होना चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को सेंटर की व्यवस्थाओं क...