शामली, मई 28 -- थाना भवन। सरकार द्वारा गांव हींड में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर हमेशा ताला लटका मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गरीब और मजदूर वर्ग के लोग बीमारी की हालत में इधर-उधर भटक रहे हैं, जबकि सरकार द्वारा ग्रामीणों की सुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से यह स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित किया गया था। थाना भवन क्षेत्र के गांव हींड में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आरोग्य परमं धनम्' उपकेंद्र पर लटकते ताले ने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी है। मंदिर पर ताला हमेशा बंद रहता है, जिसके कारण गांव के गरीब, मजदूर और पीड़ित परिवार उपचार के लिए भटकते फिर रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी कर्मचारी मोटे वेतन लेने के बावजूद जिम्मेदारी से कोसों दूर हैं। उपकेंद्र पर ताला लटकता रहता है, जिससे लोगों को बीमारी की हालत म...