फतेहपुर, जून 3 -- जाफरगंज। धौरहरा गांव में घरेलू कलह के चलते बच्चों के साथ जहर खाने वाली महिला 30 वर्षीय राजकली की भी बुधवार को कानपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना में अब तक मां और छह वर्षीय बेटे समेत दो लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, महिला का एक साल का छोटा बेटा सौरभ अभी भी कानपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। धौरहरा गांव निवासी 30 वर्षीय राजकली ने मंगलवार को पति से विवाद के बाद अपने बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया था। यह भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला ने भी तोड़ा दम इस घटना में उसके छह वर्षीय बेटे छोटू उर्फ राज की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि राजकली और उसका एक वर्षीय पुत्र सौरभ गंभीर हालत में कानपुर रेफर किए गए थे। कानपुर के अस्पताल...