फतेहपुर, अगस्त 27 -- फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों की तैनाती को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी के लेवल-4 के पद पर लेवल-2 के अधिकारी की तैनाती को लेकर विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि निर्धारित पद के अनुरूप वरिष्ठ अधिकारी उपलब्ध होने के बावजूद लेवल-4 के पद की जिम्मेदारी लेवल-2 के अधिकारी के पास बनी हुई है। तीन लेवल-4 के और आठ लेवल-3 के अधिकारी यह भी पढ़ें- तबादले के बाद होमगार्ड कर्मी को रोकने का खेल, एक सप्ताह में दो पत्रअधिकारी की तैनाती जिले में लेवल-4 के तीन अधिकारी डॉ. पीके सिंह, डॉ. इस्तियाक अहमद और डॉ. दिनेश तैनात बताए जा रहे हैं। इसी तरह लेवल-3 के भी करीब आठ अधिकारी हैं। इनमें डॉ. सुरेश, डॉ. राजेंद्र, डॉ. अरुण कुमार अवस्थी, डॉ. राजीव जायसवाल, डॉ. निशात शहाबुद्दीन समेत अन्य अधिकारी श...