फतेहपुर, मई 23 -- फतेहपुर। मुंबई जा रही लोकमान्य तिलक टर्मिनल का बिना एलाउंस ऐन वक्त प्लेटफार्म बदलने से मची भगदड़ के मामले में रेलवे ने उप स्टेशन अधीक्षक और स्टेशन मास्टर के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में दोनों की लापरवाही सामने आने पर उन्हें तत्काल प्रभाव में निलंबित कर दिया है। मामले में विभागीय जांच शुरू हो गई है, जिसमें कुछ अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई संभव बताई जा रही है। बता दें कि शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल से चल कर फतेहपुर स्टेशन पहुंची लोकमान्य तिलक टर्मिनल को प्लेटफार्म नंबर एक आने की उद्घोषणा हो रही थी, आनलाइन भी एक नंबर प्लेटफार्म पर प्रदर्शित की जा रही थी। यह भी पढ़ें- ट्रेन आने के चंद मिनट बदला प्लेटफार्म, भगदड़ लेकिन जैसी ही ट्रेन आउटर में पहुंची अचानक ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर दो में आने की सूचना प्रसारित कर दी गई। ज...