फतेहपुर, अप्रैल 9 -- फतेहपुर। नगर पालिका क्षेत्र में खूंखार कुत्तों के आतंक से जल्द ही निजात मिलेगी। नगर पालिका ने कुत्तों के बधियाकरण के लिए अजगवां में चार बीघे जमीन चिंहित किया है। इसके लिए शासन ने करीब 2.79 करोड़ का बजट पर मुहर लगा दी है। कार्यदाई संस्था सी एंड डीएन ने चिंहित जमीन पर सेंटर बनाने का काम शुरू करेगी। वन टाइम 500 की होगी क्षमताबताते हैं कि बनने वाले एबीसी सेंटर में वन टाइम 500 कुत्तों को पकड़कर उनके बधियाकरण की व्यवस्था की जाएगी। सेंटर का निर्माण 32 सौ स्क्वायर मीटर में कराया जाएगा। जहां कुत्तों को रखा जाएगा, साथ ही यहां पर एक डाक्टर रेस्ट रूम, एक चौकीदार रेस्ट रूम की भी व्यवस्था की जाएगी।एक ऑपरेशन थियेटर भी होगा निर्मितसेंटर में आवारा खूंखार कुत्तों के बधियाकरण के लिए एक ऑपरेशन थियेटर बनवाया जाएगा जहां पकड़े जाने वाले कुत्तो...