उन्नाव, मार्च 19 -- उन्नाव। वैश्विक गैस संकट की आहट के बीच जिले में फल-फूल रहे घरेलू सिलेंडरों के अवैध कारोबार पर जिला पूर्ति विभाग ने कड़ा प्रहार किया है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 18 मार्च के अंक में प्रकाशित खबर 'कालाबाजारी से खानपान पर महंगाई की आंच' का संज्ञान लेते हुए विभाग ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी की। इस कार्रवाई से होटल संचालकों और मुनाफाखोरों में हड़कंप मच गया। जिला पूर्ति अधिकारी राजबहादुर के नेतृत्व में गठित टीम ने सबसे पहले कांशीराम कॉलोनी क्षेत्र में दबिश दी। यहां खानपान की दुकानों में घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग धड़ल्ले से होता पाया गया। इसके बाद टीम ने मोतीनगर, गांधीनगर तिराहा और बड़ा चौराहा जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों पर छापेमारी की। जांच के दौरान सात से अधिक दुकानों से अवैध रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.