फतेहपुर, जुलाई 22 -- फतेहपुर। सावन के माह में बाबा भोलेनाथ के दर्शनों के लिए पश्चिम भारत को जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है। दोआबा से गुजरात के प्रमुख धार्मिक स्थलों व पर्यटक स्थ्लों के साथ ही द्वारका और सोमनाथ तक जाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। 20 कोच वाली इस टे्रन से न सिर्फ दोआबा बल्कि आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। ट्रेन बदलने की समाप्त होगी समस्या यह भी पढ़ें- लखीसराय : श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो नई स्पेशल ट्रेनें, किऊल के रास्ते होगा परिचालनसावन यात्रा में सुगमता अब तक सावन मास में द्वारका और सोमनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न ट्रेने बदलकर या निजी साधन से सड़क मार्ग से जाना पड़ता था। लेकिन रेलवे ने सावन में बाबा के ...