हि अच्छी खबर : तेलियानी और ऐरायां में ग्रामीण बच्चों को मिलेगी शहरों जैसी शिक्षा
फतेहपुर, मई 22 -- फतेहपुर। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को एक ही छत के नीचे आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए दो मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण जल्द शुरू होगा। तेलियानी ब्लॉक के जखनी और ऐरायां ब्लॉक के मांझिलगांव में बनने वाले इन विद्यालयों के लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में करीब 24 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया जा चुका है। जिले के तेलियानी ब्लॉक के जखनी गांव एवं ऐरायां ब्लॉक के मांझिलगांव में इन अत्याधुनिक विद्यालयों का निर्माण कराया जाना है। दोनों विद्यालय में करीब 10-10 एकड़ भूमि में निर्माण कार्य होना है, जहां विद्यार्थियों को प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा एक ही परिसर में उपलब्ध होगी। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार दोनों विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.