औरैया, जून 29 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय टड़वा मंतला (भीखेपुर) में पैतृक संपत्ति के हिस्से को लेकर हुए विवाद में दो महिलाओं समेत तीन लोगों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रूबी देवी पत्नी भीमरतन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जून को दोपहर करीब 2:15 बजे वह अपने घर पर थीं। आरोप है कि उनके ससुर काशीराम, भतीजा प्रियांशु, भांजा कार्तिक और रिश्तेदार अमर सिंह पुत्र परमू घर पहुंचे। उन्होंने मकान में हिस्सा देने से इनकार करते हुए घर खाली करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।पीड़िता का आरोप है कि बीच-बचाव करने आई उनकी देवरानी ज्योति देवी और देवर मोहनलाल के साथ भी लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई। उन्होंने बताय...