सीतापुर, अप्रैल 8 -- सीतापुर। बिसवां पुलिस टीम ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से एक हिस्ट्रीशीटर है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह बाइक बरामद हुई है। थाना प्रभारी के मुताबिक चौकी इटिया शहीद के पास से मानपुर निवासी करन शुक्ला व इमलिया सुल्तानपुर निवासी सूरज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें आरोपी करन शुक्ला थाना मानपुर का हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर चोरी और नकबजनी के कई मुकदमें पहले से दर्ज हैं। पूछताछ में सूनसान इलाके से बाइक चोरी करने की बात कबूल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...