अयोध्या, मार्च 29 -- अयोध्या, संवादाता। इनायतनगर थाना पुलिस ने रविवार को अदालत के आदेश पर हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह के घर कुर्की की कार्रवाई की है। हिस्ट्रीशीटर के घर का सारा सामान अपने कब्जे में लिया है। इनायतनगर थाना क्षेत्र के अछोरा मोड़ पर वर्ष 1993 में नरसिंह नरायन तिवारी निवासी अहिरौली सलोनी की दो नाली बंदूक छीन ली गई थी। पीड़ित की तहरीर पर संजय सिंह उर्फ गुल्लू निवासी मिल्कीपुर व संजय सिंह निवासी ईंट गांव तथा दो अन्य के विरुद्ध लूट का मुकदमा पंजीकृत किया था। मामला एसीजेएम तृतीय के न्यायालय में विचाराधीन है। दौरान मुकदमा गुल्लू सिंह की मृत्यु होने के कारण उसके खिलाफ विचारण बंद कर दिया गया है। आरोपी संजय सिंह न्यायालय पर उपस्थित नहीं हो रहे थे,जिसके कारण न्यायालय ने 26 मार्च को कुर्की का आदेश जारी किया था। आदेश के अनुपालन में कड़ी सुरक्षा ...