मुरादाबाद, मई 21 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव नरायनपुर छंगा में आए दिन शराब पीकर गांव में विवाद करने और मारपीट पर उतारू रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गुरुवार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। गुरुवार को कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम पुलिस टीम के साथ गांव नरायनपुर छंगा में गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर राजकुमार उर्फ राजू पुत्र चंद्रपाल सिंह नशे में लोगों से अभद्रता कर रहा है, और विवाद करने पर आमादा है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामलों में मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी आए दिन गांव में मुकदमेबाजी और मारपीट को लेकर लोगो...