अलीगढ़, अप्रैल 19 -- लोधा (अलीगढ़), संवाददाता। रोरावर थाना क्षेत्र में शनिवार रात को चेकिंग के दौरान कार सवार गांजा तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। उन पर कार चढ़ाने का प्रयास करते हुए भागने लगे। टीम ने पीछा करके घेराबंदी की, जिससे आरोपियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने मौके से दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक हिस्ट्रीशीटर है। इनके पास से 26 किलो गांजा, दो मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई हैं। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि शनिवार रात को शहर के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर और गांजा तस्करों ने पुलिस को मारी टक्कर, कार चढ़ाने का प्रयास, दोनों गिरफ्तार इसी क्रम में थाना रोर...