कानपुर, मार्च 20 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर में चाकू के बल पर ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आवास विकास एक निवासी राहुल सिंह के मुताबिक बुधवार की रात इलाके के दबंग हिस्ट्रीशीटर पिंटू ठाकुर व उसके साथी आशीष ने उसे रोककर शराब के लिए रुपयों की मांग की, लेकिन कैश न होने पर दबंगों ने चाकू दिखाकर उससे ऑनलाइन 800 रुपए ले लिए थे। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.