बुलंदशहर, जून 17 -- बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस और शातिर हिस्ट्रीशीटर बदमाश की मंगलवार देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम संतपुरा बंबे की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस के रुकने के इशारे को अनदेखा कर वह नगला काला की ओर भागने लगा। पीछा करने पर कुछ दूरी पर उसकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार बदमाश की पहचान विनोद उर्फ कालिया उर्फ कालू निवासी गांव सिरोधन थाना सिकंदराबाद के रूप...