फतेहपुर, जून 14 -- हथगाम। थाना पुलिस ने क्षेत्र के कई हिस्ट्रीशीटरों, लूट के मामलों में जेल जा चुके आरोपियों तथा गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्तों की तलाश में व्यापक अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि फोर्स के साथ कुर्मी का पुरवा मजरे पट्टीशाह निवासी अमीन और आयूब के घरों व संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन दोनों नहीं मिले। इसके अलावा हिस्ट्रीशीटर जमाल, रियाज, इसरार और फैयाज के घरों पर भी पुलिस पहुंची, जहां मकानों में ताला बंद मिला। पुलिस को इनके वर्तमान ठिकानों की जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं 25 हजार रुपये के इनामी व गैंगस्टर एक्ट के आरोपी मोहम्मद जीशान उर्फ माया, मो. उबैद, शाहरुख तथा राजेन्द्र लोधी की तलाश में भी दबिश दी गई, लेकिन सभी फरार मिले। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की लगातार निगरानी की जा रही है और जल्द गिरफ्...