कानपुर, जून 11 -- सरसौल। महाराजपुर के रेलवे स्टेशन सरसौल निवासी सीआरपीएफ जवान के घर पर पथराव व महिलाओं से अभद्रता करने के आरोपित हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने पकड़ लिया है। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। जवान की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि आरोपित गोल्डन वर्मा परेशान करता है। अभद्रता,गालीगलौज व गुंडई दिखाता है। मामले में आरोपित हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने पकड़ लिया। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया आरोपित हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...