हिस्ट्रीशीटर पिता ने बेटी को गंगनहर में फेंका, सौतेली मां संग मिलकर हत्या की साजिश
संवाददाता, नवम्बर 29 -- मोरना, संवाददाता। यूपी के मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र के गांव रुड़कली तालिब अली में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। हिस्ट्रीशीटर पिता और सौतेली मां ने मिलकर 15 वर्षीय किशोरी की हत्या की नीयत से उसे गंगनहर में धक्का दे दिया। किशोरी ने किसी तरह तैरकर पेड़ की शाखा पकड़ी, जिसके बाद पुलिस और राहगीरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। उधर, पुलिस ने आरोपी माता-पिता का चालान कर जेल भेज दिया है। पीड़िता हीबा के चाचा समीर उर्फ अबू सहमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई फैसल की पहली पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की। पहली पत्नी से बेटी हीबा है। फैसल और उसकी दूसरी पत्नी साया हसीन आए दिन हीबा से मारपीट करते थे। हीबा को दादी ने पाला है। सितंबर में दादी की मौत के बाद उस पर अत्याचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.