कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर। फजलगंज में महिला ने हिस्ट्रीशीटर सरवन गुप्ता और उसके साथी अंशू वर्मा पर गाली-गलौज व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता के अनुसार बीती पांच मार्च को हिस्ट्रीशीटर ने साथी के साथ मिलकर उसका रास्ता रोका और छेड़खानी की। आरोप है कि फजलगंज पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर डीसीपी सेंट्रल और पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की। जिनके आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...