अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के वहीद नगर के पास गुरुवार को हिस्ट्रीशीटर ने अपने तीन साथियों संग बाइक सवार युवक पर फायरिंग कर दी। युवक ने पड़ोस के घर में घुसकर जान बचाई। वह अपने दफ्तर से घर लौट रहा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीद नगर निवासी अनवर खां एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। गुरुवार शाम को वह अपने दफ्तर से बाइक लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि घर के पास पहंुचते ही इलाके का एक हिस्ट्रीशीटर मिल गया। आरोपी ने अनवर को गाली गलौज करते हुए रोक लिया। इसी बीच उसके तीन साथी और आ गए। तभी आरोपियों ने मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। खुद को घिरता देख अनवर पड़ोस के ही घर में घुस गया। इसी बीच हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। आरोप है कि आरोपी युवक गांजा,चरस में संलिप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.