लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ, संवाददाता। अलीगंज के आइकन कैफे बाय कोको में शराब परोसने का विरोध किए जाने पर हिस्ट्रीशीटर ने युवक ने साथियों संग मिलकर युवक को बुरी तरह से पीटा। युवक का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने पिस्टल उसकी कमर में सटा दी। गालियां दीं और पिस्टल की बट से सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। साथ ही युवक की सोने की चेन लूट ली। पीड़ित युवक की शिकायत पर अलीगंज पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घटना का विवरण मड़ियांव के गायत्री नगर निवासी प्रकाश सिंह के बेटे विवेक सिंह के मुताबिक गुरुवार रात करीब 11 बजे वह अलीगंज के आइकन कैफे बॉय कोको में गए। वहां पर अंदर शराब परोसी जा रही थी। विवेक ने कुछ खास लोगों को शराब परोसने की बात कही। इस पर वहां बैठे शाद अख्तर, हलीम आदि ने विवेक से गाली गालौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से...