कानपुर, मार्च 28 -- - हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद पर इससे पहले भी रंगदारी की दर्ज हो चुकी रिपोर्ट कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बर्रा में केडीए से खरीदे गए प्लॉट पर निर्माण कराने के एवज में हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद विष्णु कुमार यादव उर्फ पंगु व उसके साथियों ने दस लाख की रंगदारी मांगी। इनकार पर जान से मारने की धमकी देते हुए निर्माण सामग्री उठा ले गए। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पंगु व उसके साथियों पर 14 मार्च को रतनलाल नगर निवासी अभिषेक उर्फ राहुल सक्सेना ने भी रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।गुजैनी आई ब्लॉक निवासी चंद्रपाल पांडेय ने बताया कि उन्होंने बेटे आनंद के नाम पर केडीए से बर्रा-छह में प्लॉट खरीदा था। 12 मार्च को उन्होंने रेडीमेड बाउंड्री बनवाने और गे...