प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- देहात कोतवाली के भदोही गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने नगर कोतवाली के चांदमारी के पास जमीन खरीदकर बाउंड्री बनवाई थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने 28 फरवरी को जेसीबी से बाउंड्री तोड़कर जमीन पर कब्जा कर लिया। पीड़ित ने देहात कोतवाली भुवालपुर के स्व. रुद्रेश की पत्नी रेनू सिंह, पट्टी आमी सराय सैफ खां के हिस्ट्रीशीटर धीरज शर्मा उर्फ संजू, पूरे बसन के संदीप सिंह, जौनपुर सुजानगंज डालूपुर के राना सिंह, 8-10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...