हरदोई, मार्च 21 -- बेहटा गोकुल। ग्राम धियराई निवासी चरन सिंह ने बताया कि गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र सिंह उनको जानवर के लिए चन्नी बनाने नहीं दे रहे हैं। इससे उनके मवेशियों को बहुत परेशानी हो रही है। रंजिश को मानते हुए 18 मार्च की शाम नरेंद्र ने अपने बेटे के साथ हाथ में लाठी-डंडे लेकर घर पर हमला बोल दिया। गालियां दीं। विरोध पर मारने दौड़े तो हमने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। तब दबंग आरोपी ने कहा जब मिलोगे जान से मार दूंगा। आरोपियों की धमकी से पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित चरन सिंह ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...