कानपुर, मार्च 19 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में चोरी की इरादे से कार का शीशा तोड़ रहे हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी ने विरोध करने पर एक युवक से ही चाकू दिखाकर शराब के लिए रुपयों की मांग कर दी। कैश न होने पर दबंगों ने युवक को डरा-धमकाकर उससे आठ सौ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। आवास विकास एक निवासी राहुल सिंह के मुताबिक बुधवार रात इलाके का हिस्ट्रीशीटर अपने साथी के साथ पड़ोसी गोविंद सिंह की कार का शीशा तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहा था। आरोप है कि उसने विरोध किया तो चाकू दिखाकर उसी से शराब के लिए रुपए मांगने लगे। जेब में कैश नहीं मिला तो आठ सौ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके बाद धमकी देकर भाग निकल थे। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की...