हिन्दुस्तान टीम, जून 5 -- यूपी के मेरठ खरखौदा में हुए तुषार हत्याकांड में पुलिस अब उस पिस्टल को बरामद करने का प्रयास कर रही है, जिससे तुषार की हत्या की गई। पूछताछ में शातिर हिस्ट्रीशीटर ने खुलासा किया कि उसने हत्या करने के बाद पिस्टल को देहरादून में गन हाउस पर जमा कराया था। ऐसे में पुलिस ने आरोपी का रिमांड मांगा है, ताकि हथियार बरामद कराया जा सके। खुलासा हुआ कि 80 करोड़ की जमीन के विवाद में बेटे का कत्ल किया। हापुड़ देहात के दोयमी निवासी हिस्ट्रीशीटर राजीव उर्फ सुंदर ने अपने ही बेटे तुषार की दो जून की रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को खरखौदा में मेरठ-बुलंदशहर पर पांची फ्लाईओवर के नीचे अंजाम दिया गया था। लाश स्कार्पियो की ड्राइविंग सीट पर पड़ी मिली थी। पुलिस ने राजीव और अमित उर्फ वेदवान निवासी देहरादून को गिरफ्तार किया था। हत्या के ...