बदायूं, मार्च 16 -- बदायूं, संवाददाता। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सैफुल्लागंज में ट्रैक्टर रोककर गाली-गलौज, मारपीट और फायरिंग करने के मामले में नामजद हिस्ट्रीशीटर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना क्षेत्र के गांव सैफुल्लागंज के रहने वाले बदन सिंह ने 14 मार्च को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि यादवीर यादव और उसके पुत्र मुनीश ने ट्रैक्टर रोककर गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया था। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया गया था। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के साथ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर...