फिरोजाबाद, मई 20 -- एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगला सिंघी थाना पुलिस ने बुधवार को वाहन चेकिंग में किसान इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवाल के पास एलई से हिस्ट्रीशीटर लाखन सिंह उर्फ लखिया पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव ठार मानसिंह थाना नगला सिंघी को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...