कानपुर, मार्च 21 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर पुलिस ने आवास विकास एक निवासी हिस्ट्रीशीटर पिंटू ठाकुर को शनिवार सुबह केसा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पिंटू ठाकुर व उसके दोस्त आशीष ने इलाके के राहुल सिंह को चाकू दिखाकर शराब के लिए ऑनलाइन आठ सौ रुपए अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिए थे। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, साथ ही अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...