गंगापार, दिसम्बर 17 -- घेरकर हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतारने के बाद पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में मऊआइमा का एक पूर्व प्रधान और प्रधान पुत्र भी शामिल है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के मरखामऊ निवासी 48 वर्षीय अफसार अहमद पुत्र रईसुल जमा निवासी ग्राम जददोपुर थाना देल्हूपुर प्रतापगढ़ अपने ससुराल मऊआइमा के ग्राम मरखामऊ में रहता था। अफसार अहमद इन दिनों जमीन खरीद फरोख्त का काम करता था। वह कस्बा मऊआइमा के एक स्कूल के सामने अक्सर बैठता था। अफसार अहमद मऊआइमा थाना का हिस्ट्रीशीटर था। अफसार के ऊपर विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मंगलवार को रात सोरांव से अफसार अहमद अपनी बुलेट पर सवार होकर घर वापस जा रहा था। जैसे वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.