हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचे के साथ पकड़ा
शाहजहांपुर, मई 25 -- रोजा। मुखबिर की सूचना पर रोजा पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को 315 बोर के अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। रोजा थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी एक एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त अटसलिया पुल के पास अवैध तमंचा लेकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। पुलिस न तत्काल कार्रवाई करते हुए अटसलिया ओवरब्रिज के पास से अटसलिया गांव निवासी विष्णुदयाल पुत्र हुकुम चंद को गिरफ्तार कर कर लिया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया। अभियुक्त विष्णुदयाल के पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.