बागपत, मई 31 -- बागपत। हिस्ट्रीशीटर विक्की उर्फ विवेक की हत्या में शामिल आरोपी को हरियाणा पुलिस अदालत लेकर नहीं पहुंची। उसे पीसीआर के लिए अदालत में तलब किया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब दोबारा से रिमाइंडर भेजा जाएगा। दोघट निवासी किसान सतेंद्र की बेटी नेहा की बरात गत 10 मार्च की रात धूम सिंह फार्म हाउस में ग्राम बहावड़ी (शामली) से आई थी। रात करीब एक बजे शादी के बिचौलिया एवं बहावड़ी की पूर्व प्रधान बबली के पति विवेक उर्फ विक्की की गोलियां बरसाकर हत्या की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने इस हत्याकांड़ में शामिल प्रिंस मलिक पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। यह भी पढ़ें- दोहरे हत्याकांड में जेल जा चुका है रंगदारी मांगने वाला हिस्ट्रीशीटर अशोक प्रधान जिसके बाद हरियाणा के रोहतक जनपद के थाना सांपला पुलिस ने इनामी प्रिंस मलिक को अवैध शस्त्र...