अमरोहा, अप्रैल 3 -- अमरोहा। एसपी ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर की निगरानी की जाए और उनकी गतिविधि पर भी नजर रखें। इसमें कोई लापरवाही न बरतें। वांछितों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता में शामिल करते हुए प्रभावी अभियान चलाएं। गुरुवार रात एसपी लखन सिंह यादव ने अमरोहा देहात थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय अभिलेख, पीआरवी रुट चार्ट व अपराध रजिस्टर, ड्यूटी संबंधित रजिस्टर, थाना परिसर, साइबर सेल, मिशन शक्ति केंद्र व सीसीटीवी कंट्रोल रुम का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड को भी चेक किया। सभी तिराहे/चौराहों एवं मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी लगवाने के निर्देश दिए। थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही टाप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपरा...